संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रूरा पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 सितंबर 2026 को थाना रूरा में वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त विनय उर्फ छोटे भईया पुत्र छुन्ना, निवासी ग्राम बेनीगांव, बनीपारा, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात, वादिनी के घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ आदि की घटना कारित की।
तहरीर के आधार पर थाना रूरा में मु0अ0सं0 289/26, धारा 333/76/352/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त विनय उर्फ छोटे भईया के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, मुकदमे की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 65(2) बीएनएस एवं 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई तथा धारा 76 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट का लोप किया गया।
थाना रूरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20 सितंबर 2026 को अभियुक्त विनय उर्फ छोटे भईया को थाना रूरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुटैया बंबा की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
विनय उर्फ छोटे भईया पुत्र छुन्ना, निवासी ग्राम बेनीगांव, बनीपारा, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 26 वर्ष।
अभियुक्त विनय उर्फ छोटे भईया का आपराधिक इतिहास
-
मु0अ0सं0 289/26, धारा 333/352/351(3)/65(2) बीएनएस एवं 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तारी करने वाली थाना रूरा पुलिस टीम
-
उ0नि0 श्री उदय सिंह
-
का0 94 सचिन कुमार