संवाददाता | उरई/जालौन
उरई। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा उरई कस्बे के बस स्टेशन का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने बस स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा यात्रियों की सुविधाओं और भीड़भाड़ को देखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने, यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।