यातायात पुलिस, थाना पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत सख्त कार्रवाई

संवाददाता, कानपुर देहात

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में जनपद में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नम्बर प्लेट का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों तथा विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में यातायात पुलिस, थाना पुलिस बल एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 21 जून 2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके साइलेंसर, हॉर्न एवं नम्बर प्लेट की जांच की गई। साथ ही ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की गहन जांच भी की गई।

अभियान के दौरान की गई कार्रवाई

विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 231 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त उल्लंघनकर्ताओं से कुल ₹16,88,500/- (सोलह लाख अठ्ठासी हजार पांच सौ रुपये) का शमन शुल्क वसूल करते हुए विधिक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नम्बर प्लेट का प्रयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आकस्मिक एवं विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का सदैव पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *