यातायात पुलिस जालौन द्वारा रात्रिकालीन विशेष चेकिंग एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

जनपद जालौन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस जालौन द्वारा रात्रि के समय टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर (Breath Analyzer) मशीन के माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान जो वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए, उनके वाहनों को तत्काल साइड में खड़ा कराया गया तथा उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक भी किया गया।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि—

  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
  • लंबी दूरी की यात्रा के दौरान बीच-बीच में विश्राम अवश्य करें।
  • नींद या थकान महसूस होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर आराम करने के बाद ही आगे बढ़ें।
  • निर्धारित गति सीमा का पालन करें एवं सुरक्षित ड्राइविंग करें।

यातायात पुलिस जालौन ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *