कोतवाली कोंच पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद जालौन में वांछित एवं वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कोंच पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त नरेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय राजाराम निवासी ग्राम पडरी थाना कोंच जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

कोतवाली कोंच पुलिस द्वारा लगातार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *