संवाददाता
उरई/जालौन
मिशन शक्ति-05 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना कुठौंद जनपद जालौन की मिशन शक्ति टीम द्वारा मानवीय पहल का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
दिनांक 24 मार्च 2026 को मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी अपनी टीम के साथ कस्बा कुठौंद में भ्रमण पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बावली तिराहे पर रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति—राजेंद्र बाबा एवं उनकी पत्नी ममता देवी—अत्यंत दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। दंपत्ति की कोई संतान नहीं है और राजेंद्र बाबा सब्जी का ठेला लगाकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं।
मिशन शक्ति प्रभारी द्वारा इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना कुठौंद जगदंबा प्रसाद दुबे को अवगत कराया गया। इसके उपरांत प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग दंपत्ति को राशन सामग्री—आटा, दाल, चावल, मसाले, फल, मिठाई एवं कपड़े—उपलब्ध कराए। साथ ही उन्हें 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई तथा उनका हालचाल जाना गया।
इस मानवीय पहल पर बुजुर्ग दंपत्ति एवं स्थानीय लोगों ने मिशन शक्ति टीम एवं जालौन पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।