माटीकला शिल्पकारी के 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

कानपुर देहात | दिनांक: 04 मई 2026

उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में माटीकला से जुड़े परंपरागत कारीगरों के कौशल विकास के लिए 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण मण्डलीय प्रशिक्षण केंद्र कालपी (जनपद जालौन) में आयोजित होगा, जिसमें जनपद कानपुर देहात के 20 लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान के साथ-साथ मास्टर ट्रेनर द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को माटीकला से जुड़ी कलात्मक, सजावटी एवं गृह उपयोगी वस्तुओं—जैसे मूर्तियां, मृदभांड, मृण्मय सजावट, कसीदाकारी तथा सिरेमिक एवं चीनी मिट्टी के उत्पाद—के निर्माण की तकनीक सिखाई जाएगी। इसके साथ ही स्वरोजगार स्थापित करने और व्यवसाय संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन की एक प्रति जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय (बैंक ऑफ इंडिया, प्रथम तल, रनियां, कानपुर देहात) में जमा करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *