संवाददाता, कानपुर देहात | दिनांक: 24.04.2026
जनपद कानपुर देहात में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर धोखाधड़ी में गई धनराशि का आंशिक हिस्सा पीड़िता के खाते में वापस कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श्रीमती ज्योति, पत्नी गजेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम फतेहपुर रोशनाई, थाना रनियां द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनका मोबाइल खो जाने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से ₹88,675/- की धनराशि का अवैध ट्रांसफर कर लिया गया।
शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना रनियां साइबर हेल्प डेस्क द्वारा जांच की गई और तकनीकी सहायता के माध्यम से ₹45,654/- की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस कराई गई। शेष धनराशि की बरामदगी हेतु अग्रिम कार्यवाही जारी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता ने संतोष व्यक्त करते हुए थाना रनियां पुलिस का आभार जताया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि की रिकवरी संभव हो सके।
वापस कराई गई धनराशि: ₹45,654/-
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:
- थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम
- कांस्टेबल 989 अंकित देशवार
- कांस्टेबल 579 दुर्गेश सिंह