कानपुर देहात।
दिनांक 17 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात सुनी और न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।