कानपुर देहात।
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत दिनांक 08.03.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई।
प्रोजेक्ट नई किरण के पहले सत्र में कुल 40 मामले सामने आए। सभी मामलों में नई किरण की टीम ने समझाइश और परामर्श दिया। परिणामस्वरूप, 6 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया और पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हुए। शेष प्रार्थना पत्रों के लिए आगे की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधना और पारिवारिक समस्याओं का समाधान करना है।
कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष सुषमा, म0उ0नि0 ज्योति देवी, म०हे0का0 54 जयमाला, म0का0 1284 कु. रीनू, म0का0 1259 रंजना सोनकर, और म0का0 1195 पिंकी देवी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) सहित प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य श्रीमती कंचन मिश्रा, श्री राम प्रकाश और जिया उल हक का विशेष योगदान रहा।