अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ASMITA लीग के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

कानपुर देहात।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु ASMITA लीग (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, माती में किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स (100 मी., 200 मी., 400 मीटर दौड़), योगा और स्थानीय खेल जैसे पैदल चाल शामिल थे। प्रतिभागी आयु वर्ग अंडर 13, 13-18, और 18 वर्ष से अधिक में विभाजित थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसके बाद उन्होंने 100 मीटर दौड़ को झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने पुष्पगुच्छ, वंदन और अंगवस्त्र भेंट कर किया।

कार्यक्रम का समापन उप-जिलाअधिकारी शालिनी उत्तम, सुरभि शर्मा, निलिमा यादव, और जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया। साथ ही, फिट इंडिया महिला सप्ताह 2026 (6 मार्च से 8 मार्च) के अंतर्गत आयोजित स्थानीय खेल रस्साकस्सी के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम:

  • 100 मीटर: हिमांशी शाहू (प्रथम), दीक्षा (द्वितीय), खुशबू (तृतीय)

  • 200 मीटर: हिमांशी शाहू (प्रथम), दीक्षा (द्वितीय), लक्ष्मी (तृतीय)

  • 400 मीटर: लक्ष्मी (प्रथम), खुशबू (द्वितीय), शिवांगी गौतम (तृतीय)

निर्णायकों की भूमिका में विजय कुमार गुप्ता, पारुल, वैभव त्रिपाठी, सतीश ने योगदान दिया। इस अवसर पर अकबरपुर इंटर कॉलेज की अध्यापिका मृदुला तिवारी, योग प्रशिक्षिका किरन गुप्ता, शैल और अन्य शिक्षकगण एवं जनपद के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी और क्रीड़ा अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *