संवाददाता, कानपुर देहात।
दिनांक 10 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देशित किया कि मामलों का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके प्रकरणों में नियमानुसार व न्यायोचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया।