पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं

संवाददाता, कानपुर देहात

दिनांक 29 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी शिकायतों पर नियमानुसार एवं न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *