पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

संवाददाता, कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण (सीओ) के निकट पर्यवेक्षण में जनपद कानपुर देहात में मोहर्रम का पर्व सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पुलिस द्वारा पूर्व से ही व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जनपद के सभी संवेदनशील स्थलों, ताजिया मार्गों एवं जुलूस स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही, सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पूर्ण मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ तैनात रहे।

मोहर्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी कैमरों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से निरंतर निगरानी की गई। इसके अतिरिक्त क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), डायल-112 एवं मोबाइल पुलिस टीमों को लगातार सक्रिय एवं भ्रमणशील रखा गया, जिससे प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी बनाए रखी जा सके।

जनपद के सभी ताजिया जुलूस एवं अन्य धार्मिक आयोजन निर्धारित मार्गों एवं समयानुसार शांतिपूर्वक संपन्न हुए। पूरे पर्व के दौरान जनपद में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी कोई अवांछनीय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

प्रभावी पुलिस व्यवस्था, सतत निगरानी एवं व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के परिणामस्वरूप जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित रही। इस प्रकार जनपद कानपुर देहात में मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *