संवाददाता, कानपुर देहात
दिनांक 23 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें सुनी गईं। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया तथा उनके न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके और पुलिस प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारियों ने फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित मामलों में न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है तथा जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाती है।