संवाददाता | कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उचित एवं न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।