पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई, फरियादियों को दिया न्याय का भरोसा

संवाददाता, कानपुर देहात | दिनांक: 24 अप्रैल 2026

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतकर्ताओं को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना और न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *