पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई, पीड़ितों को दिलाया न्याय का भरोसा

संवाददाता, कानपुर देहात | 21 अप्रैल 2026

जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निस्तारण न्यायपूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई करने एवं उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *