संवाददाता | कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आवश्यक एवं न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस विभाग द्वारा जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना है।