संवाददाता | कानपुर देहात
दिनांक 23.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई।
इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आवश्यक एवं न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस विभाग द्वारा जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना बताया गया।