पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया विस्तृत निरीक्षण टर्नआउट, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा पर दिया जोर, गार्द रजिस्टरों की भी जांच

संवाददाता | कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर उसका विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की अनुशासन व्यवस्था, शारीरिक दक्षता एवं कार्यकुशलता का बारीकी से जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टर्नआउट बेहतर बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सशक्त एवं अनुशासित पुलिस बल ही प्रभावी कानून व्यवस्था का आधार होता है।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने परेड में एकरूपता, शारीरिक फिटनेस एवं अनुशासन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई तथा जवानों के प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुझाव दिए।

इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष पहुंचकर सभी गार्द रजिस्टरों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा करते हुए गार्द कमांडरों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा हर समय सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियमित परेड एवं निरीक्षण से पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और तत्परता में निरंतर सुधार होता है, जिससे आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *