पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअल जनसुनवाई कर शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उरई/जालौन | संवाददाता

जालौन के पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई कर थानों एवं पुलिस कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं की समीक्षा की।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा शिकायतों का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करना है। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *