संवाददाता, उरई/जालौन |
जनपद जालौन में पुलिस अधीक्षक द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण भी बैठक में जुड़े रहे।
वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ताओं से संवाद बनाए रखें और उन्हें उनके मामलों की प्रगति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराते रहें, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।