समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
संवाददाता / उरई-जालौन
उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा प्रत्येक प्रकरण में उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों की नियमित निगरानी करते हुए उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए, ताकि फरियादियों को समय से न्याय एवं राहत उपलब्ध कराई जा सके।