संवाददाता, उरई/जालौन।
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों और कार्यालयों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सभी फरियादियों को न्याय और त्वरित समाधान दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।