संवाददाता, उरई/जालौन।
दिनांक 09 मार्च 2026 को महिला परिवार परामर्श केंद्र द्वारा वैचारिक मतभेद के कारण उत्पन्न पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी एवं अन्य नामित सदस्यों की उपस्थिति में पति-पत्नी तथा उनके परिजनों के बीच उत्पन्न विवादों की काउंसलिंग की गई।
काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। परिवार परामर्श टीम के सहयोग से दो परिवारों के बीच आपसी समझौता कराया गया, जिससे टूटने की कगार पर पहुंचे रिश्ते फिर से जुड़ सके।
दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी विवाद और लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का पालन करते हुए आपसी सामंजस्य के साथ खुशी-खुशी जीवनयापन करने का आश्वासन दिया। परिवार परामर्श केंद्र की ओर से दम्पत्ति को आपसी समझ और सहयोग के साथ पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह भी दी गई।