पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता | उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन ने सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान थानों एवं पुलिस कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उसकी शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ताओं को न्यायोचित एवं संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *