संवाददाता, उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों की समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतों के समाधान की नियमित समीक्षा करते हुए प्रभावी पुलिसिंग एवं जनसंतुष्टि सुनिश्चित की जाए।