उरई/जालौन।
जनपद में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ जुड़कर थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें।