पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना चुर्खी का किया आकस्मिक निरीक्षण

संवाददाता | उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना चुर्खी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया।

इस दौरान एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात तथा मालखाना का अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं समय-समय पर उनके अद्यतन किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा थाना परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना स्तर पर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *