पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा वर्चुअल जनसुनवाई कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता, उरई/जालौन

जालौन। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई।

इस जनसुनवाई के दौरान थानों एवं पुलिस कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा उनके प्रकरणों की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत की प्रगति से अवगत कराया जाए, जिससे पुलिस प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *