पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, क्षेत्राधिकारियों ने भी सुनीं जनशिकायतें

संवाददाता | कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने शिकायत लेकर पहुंचे नागरिकों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा प्रत्येक प्रकरण के निष्पक्ष, न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित मामलों में न्यायोचित एवं प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कानपुर देहात पुलिस ने दोहराया कि जनसुनवाई व्यवस्था के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है तथा प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *