परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से 8 परिवारों में हुआ समझौता, टूटने से बचाए गए रिश्ते

उरई/जालौन। महिला परिवार परामर्श केंद्र द्वारा वैचारिक मतभेद के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों के विवादों को लगातार सुनकर उनका समाधान कराया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 16 मार्च 2026 को आयोजित बैठक में परामर्श टीम के सहयोग से 08 परिवारों के बीच आपसी समझौता कराकर उनके रिश्तों को बिखरने से बचाया गया।

इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी एवं केंद्र के अन्य नामित सदस्यों ने पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच उत्पन्न विवादों को गंभीरता से सुना और दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। समझाइश और संवाद के माध्यम से परिवारों को आपसी मतभेद दूर करने के लिए प्रेरित किया गया।

काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आपसी प्रेम और सहयोग के साथ रहने का आश्वासन दिया।

परामर्श केंद्र की टीम ने सभी दंपत्तियों को आपसी सामंजस्य बनाए रखते हुए परिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने और आपसी संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने की सलाह दी।

महिला परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से कई परिवारों को टूटने से बचाया जा रहा है और पारिवारिक रिश्तों को नई मजबूती मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *