दीपावली मेला 4 नवंबर से उरई में, स्वदेशी उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

दीपक, मिठाइयों, सजावटी सामान और हस्तनिर्मित वस्तुओं की होगी बिक्री

संवाददाता
उरई/जालौन।

दीपावली पर्व पर स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन जालौन की ओर से 4 से 6 नवंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज, उरई के मैदान में जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन प्रस्तावित है।

उपायुक्त (स्वतः रोजगार) अखिलेश तिवारी ने बताया कि मेले में स्थानीय शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिलेगा। मेले में मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां, मूर्तियां, मिठाइयां, पूजा सामग्री, सजावटी सामान, ऑर्गेनिक एवं मिलेट्स उत्पादों सहित दीपावली में उपयोग होने वाली विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी।

इस पहल का उद्देश्य स्थानीय कला और शिल्प को प्रोत्साहित करना, स्वदेशी उत्पादों की बिक्री बढ़ाना और स्थानीय कारीगरों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। मेले के माध्यम से लोगों को स्थानीय उत्पादों की खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *