संवाददाता | कानपुर देहात
कानपुर देहात। जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 21 जून 2026 को थाना शिवली पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चम्पतपुर में नहर पटरी के पास पाकर के पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कुछ व्यक्ति मोबाइल फोन की रोशनी में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए मौके से 11 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं जामा तलाशी से पुलिस ने ₹36,250 की नकदी, 52 ताश के पत्ते, एक गमछे का फड़, 7 मोबाइल फोन तथा 3 मोटरसाइकिल बरामद कीं। पुलिस के अनुसार बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना शिवली में मु0अ0सं0 291/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता
- संजय कुमार पुत्र राम औतार, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मवैया, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात।
- अमर सिंह पुत्र बलराम, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम मवैया, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात।
- अवधेश पुत्र श्री राम, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मवैया, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात।
- मो0 अनीश पुत्र छुट्टू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम असालतगंज, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
- अब्दुल वाहिद पुत्र स्व0 अब्दुल समद, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम असालतगंज, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
- रिंकू पुत्र विश्वनाथ, उम्र 35 वर्ष, निवासी सिठऊपुरवा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
- आनंद पुत्र रामजीवन, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम असनीपुरवा करोम, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात।
- पंकज पुत्र सालिकराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम भगवंतपुर उसरी, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
- चन्द्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र स्व0 हीरालाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम मवैया, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात।
- ब्रजेश उर्फ सौरभ पुत्र असर्फीलाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी मोहल्ला गंगागाज, थाना पनकी, जनपद कानपुर नगर।
- राजा पुत्र रामआसरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पाण्डेयहार, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात।
बरामदगी का विवरण
- ₹36,250/- नकद — फड़ एवं जामा तलाशी से।
- 52 ताश के पत्ते।
- 01 गमछे का फड़।
- 07 मोबाइल फोन।
- 03 मोटरसाइकिल।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना शिवली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 श्री लोकेश कुमार, हे0का0 229 मोहित यादव, का0 945 अभिषेक कुमार, का0 180 रवी कुमार, रि0 आरक्षी 341 जगदीप सिंह, रि0का0 758 अजीत कुमार, का0 869 धनंजय चौधरी, रि0का0 662 योगेन्द्र कुमार, रि0का0 1216 रजत तालान एवं रि0का0 1276 अभिषेक कुमार शामिल रहे।
थाना शिवली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।