थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष किया जा रहा प्रस्तुत

कानपुर देहात। जनपद में महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को थाना राजपुर में वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अभियुक्त धीरेन्द्र बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले की जांच एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात को उसके घर ग्राम अनवां से 18 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम द्वारा पीड़िता/अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता

धीरेन्द्र, उम्र करीब 19 वर्ष, पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 74/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 श्री नीरज कुमार
  2. रि0का0 655 राजा
  3. रि0का0 463 उदयवीर

थाना राजपुर पुलिस द्वारा महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *