थाना रसूलाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार

संवाददाता – कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध गांजा की बिक्री में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।

दिनांक 26 जनवरी 2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा रसूलाबाद के कंजड़ डेरा, तुलसी नगर क्षेत्र में एक महिला अवैध रूप से गांजा बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भूसे के कमरे से पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे 05 पैकेट अवैध गांजा बरामद किए गए।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम श्रीमती माला गिहार पत्नी जीतू गिहार, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी तुलसी नगर कंजड़ डेरा, कस्बा व थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात बताया। बरामदगी के आधार पर थाना रसूलाबाद पर मु0अ0सं0 0034/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से कुल 05 किलो 114 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। अभियुक्ता को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • व0उ0नि0 – श्री रामसिंह

  • उ0नि0 – श्री प्रमोद कुमार

  • उ0नि0 – श्री रामप्रकाश सिंह

  • म0का0 – 1147 अर्पिता पटेल

  • म0का0 – 459 निशिता चौधरी

  • म0का0 – 968 हिमांशी अवस्थी

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *