सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिला सम्मान
संवाददाता
कानपुर देहात।
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मेसर्स सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जैनपुर में वृहद श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 500 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं।
सहायक श्रमायुक्त राम अशीष ने श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित चिकित्सकीय टीम ने श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान के कुशल, मेहनती एवं निष्ठावान कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने श्रमिकों को कार्यस्थल पर स्वास्थ्य, सुरक्षा और उत्पादकता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
शिविर में श्रम प्रवर्तन अधिकारियों सहित विभागीय अधिकारी, चिकित्सकीय टीम तथा प्रतिष्ठान के प्रबंधन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। सहायक श्रमायुक्त ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।