सैनिकों की समस्याओं के समाधान का बनेगा मंच, 12 अक्टूबर को जिला सैनिक बन्धु बैठक

कलेक्ट्रेट में दोपहर 1 बजे होगी बैठक, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं पर होगी चर्चा

संवाददाता
कानपुर देहात।

भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 12 अक्टूबर को जिला सैनिक बन्धु बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर बैठक दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभा कक्ष, माती मुख्यालय में होगी।

बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की विभिन्न शिकायतों, जिला स्तरीय समस्याओं और लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सैनिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की भी समीक्षा की जाएगी।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचें, ताकि उनकी शिकायतों पर सुनवाई कर समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *