जनपद में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें: डीएम

समस्या होने पर कंट्रोल रूम नंबर 05162-257090 पर करें संपर्क

संवाददाता – उरई / जालौन

जनपद में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस की आपूर्ति कराई जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में एसडीएम, सीओ और आपूर्ति निरीक्षक शामिल हैं, जो गैस एजेंसियों तथा वितरण प्रणाली की लगातार जांच कर रहे हैं। साथ ही तेल कंपनियों से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त मात्रा में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम नंबर 05162-257090 पर संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि उपभोक्ता 25 दिन की निर्धारित साइकिल के अनुसार ही गैस बुकिंग करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनावश्यक रूप से सिलेंडर लेने जैसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *