कृषि यंत्रों के लाभार्थियों के चयन हेतु ई-लॉटरी संपन्न

संवाददाता
कानपुर देहात

20 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी द्वारा गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, माती में कृषि यंत्रीकरण सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजनाओं के अंतर्गत ₹10,000 से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने वाले कृषकों की ई-लॉटरी कराई गई।

ई-लॉटरी जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के सदस्यों एवं कृषकों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इसके माध्यम से रोटोवेटर, कल्टीवेटर, लेजर लैंड लेवलर, हैरो, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, आलू खुदाई मशीन, कस्टम हायरिंग सेंटर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, स्ट्रॉ रीपर, मिनी राइस मिल, कंबाइन हार्वेस्टर, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, किसान ड्रोन, एमबी प्लाऊ, क्रॉप रीपर ट्रैक्टर माउंटेड, सुपर सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर सहित विभिन्न कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया।

ई-लॉटरी में चयनित कृषकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से चयन एवं बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि की सूचना पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। निर्धारित लक्ष्य की सीमा तक चयनित लाभार्थी द्वारा तय समयावधि में कृषि यंत्र खरीदकर उसका बिल पोर्टल पर अपलोड नहीं करने की स्थिति में उसका चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि यंत्र खरीदते समय यंत्र विक्रेता को बिल की 50 प्रतिशत धनराशि ऑनलाइन भुगतान करना तथा डीलर द्वारा यूपी यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर कृषक का विवरण एवं बिल अपलोड करना अनिवार्य है। निर्धारित प्रक्रिया का पालन न किए जाने की स्थिति में अनुदान की धनराशि का भुगतान संभव नहीं होगा।

उप कृषि निदेशक
कानपुर देहात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *