संवाददाता, कानपुर देहात
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा कार्यालय परिसर में दिनांक 12 मई 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों दि इंडिया थर्मिट कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं ग्रोफास्ट फर्टिलाइजर लिमिटेड ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। कार्यक्रम में लगभग 110 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 85 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा प्रारंभिक चयन किया गया।
कैरियर काउंसलिंग सत्र के दौरान अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों, कौशल विकास तथा निजी क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने युवाओं को अपने कौशल एवं योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
रोजगार मेले के सफल आयोजन में अनुज यादव सहित जिला सेवायोजन कार्यालय के तेज प्रताप सत्यार्थी, पुनीत एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।