जनपद कानपुर देहात | दिनांक 07.03.2026
पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की गई। उल्लंघन में बिना नंबर प्लेट वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना शामिल हैं।
अभियान के दौरान कुल 168 वाहनों का चालान किया गया और 01 वाहन को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें।
यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।