अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ASMITA लीग टूर्नामेंट का आयोजन

संवाददाता | कानपुर देहात

जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से ASMITA लीग (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, कानपुर देहात में किया जाएगा।

प्रतियोगिता दिनांक 8 मार्च 2026 को प्रातः 8:00 बजे से आयोजित होगी। इसमें अंडर-13, अंडर-18 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य खेलों में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ शामिल हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को NRs पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के किसी भी प्रतिभागी को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार का यात्रा व्यय नहीं दिया जाएगा।

जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *