ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने 24 घंटे में दो नाबालिग बालकों को सकुशल किया बरामद

संवाददाता | कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना भोगनीपुर थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए दो नाबालिग बालकों को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों की खुशियां लौटाईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को दो बालकों के लापता होने के संबंध में 17 मई को उनके परिजनों द्वारा संयुक्त तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर थाना भोगनीपुर में मु0अ0सं0 167/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने अथक प्रयास एवं लगातार खोजबीन कर गुमशुदा बालकों पर्व सचान (उम्र 13 वर्ष) एवं अर्श (उम्र 11 वर्ष) को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा पुलिस टीम की सराहना की।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह
  • उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार
  • महिला कांस्टेबल प्रीती सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *