जनपद जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।