उरई | दिनांक: 04 मई 2026
सूचना विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन के निर्देशानुसार 05 मई 2026 को उरई में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सचिव/तहसीलदार, तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी (शहर), बाल विकास परियोजना अधिकारी (शहर) एवं पूर्ति निरीक्षक उरई सहित संबंधित अधिकारियों को इस कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।
यह शिविर कांशीराम कॉलोनी स्थित जूनियर हाईस्कूल, कोंच रोड, उरई में प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत “राष्ट्रीय मजदूर दिवस” के अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता प्रदान की जाएगी, जिनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016/2018, फ्लैग कोड, नशा मुक्ति अभियान (Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug Free India – DAWN) तथा गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रचार-प्रसार शामिल है।
कार्यक्रम के लिए श्री योगेन्द्र सिंह तखेले को टीम लीडर एवं पीएलवी (पैरालीगल वॉलेंटियर) के रूप में नामित किया गया है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि निर्धारित तिथि पर शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
संबंधित अधिकारियों एवं विभागों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने में सहयोग करें।