एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएनजी गैस अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित, जिला पूर्ति अधिकारी ने की अपील

संवाददाता, कानपुर देहात

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा खाना पकाने के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएनजी गैस अपनाने के लिए प्रेरित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में अधिकृत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में टोरेंट गैस लिमिटेड द्वारा नगर पंचायत अकबरपुर एवं जैनपुर स्थित नियोजित औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी गैस वितरण नेटवर्क स्थापित किया जा चुका है, जो वर्तमान में पूर्ण रूप से संचालित है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने उक्त क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ताओं एवं परिवारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों में खाना पकाने के लिए पीएनजी गैस का उपयोग करें तथा इसके लिए अपनी संबंधित गैस एजेंसी अथवा टोरेंट गैस लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधियों से संपर्क कर पीएनजी गैस कनेक्शन प्राप्त करें।

उन्होंने बताया कि पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु टोरेंट गैस लिमिटेड के अधिकृत अधिकारियों को नामित किया गया है। उपभोक्ता सहायक प्रबंधक अखलाक अहमद (मोबाइल: 9974006934) तथा रोहित आनंद (मोबाइल: 6357233518) से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त पीएनजी गैस कनेक्शन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या अथवा अधिक जानकारी के लिए श्री प्रभाश, सहायक महाप्रबंधक, टोरेंट गैस लिमिटेड, कानपुर देहात (मोबाइल: 7069002791) से भी संपर्क किया जा सकता है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद की संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पीएनजी गैस के लाभों के संबंध में जागरूक करें तथा उन्हें पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पीएनजी गैस के अधिक उपयोग से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक ईंधन उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *