उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

जनपद – उरई
दिनांक : 08 जनवरी 2026 (सू०वि०)

जिला प्रोबेशन अधिकारी निशान्त पाण्डेय ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य अर्चना पटेल द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2026 को जनपद जालौन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

माननीय सदस्य महोदया द्वारा महिला जनसुनवाई के दौरान महिला थानाध्यक्षों एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों से विगत तीन माह की महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं की जनसुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान माननीय सदस्य द्वारा महिला थानाध्यक्षों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि समस्त महिला थानाध्यक्षों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 09 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विकास भवन सभागार में आवश्यक सूचनाओं सहित समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *