अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

संवाददाता | उरई/जालौन

अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई में आयोजित मंगलवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की अनुशासन एवं कार्यक्षमता का जायजा लिया।

परेड निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, अभिलेखों तथा कर्मचारियों की सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *